Cricket : रांची रॉयल्स व धनबाद ड्रैगंस के बीच फाइनल आज

Published at :11 Sep 2024 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket : रांची रॉयल्स व धनबाद ड्रैगंस के बीच फाइनल आज

रांची रॉयल्स व धनबाद ड्रैगंस के बीच फाइनल आज

विज्ञापन

-जेएससीए वीमेंस टी-20 लीग -रांची रॉयल्स ने जमशेदपुर टाइटंस को पराजित किया -धनबाद ड्रैगंस ने दुमका डायनमोज को हराया खेल संवाददाता, रांची रांची रॉयल्स और धनबाद ड्रैगंस की टीमें जेएससीए वीमेंस टी-20 लीग के फाइनल में पहुंच गयी हैं. बुधवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में धनबाद ड्रैगंस ने दुमका डायनमोज को और दूसरे सेमीफाइनल में रांची रॉयल्स ने जमशेदपुर टाइटंस को हराया. रांची और धनबाद के बीच गुरुवार को खिताबी मुकाबला खेला जायेगा. जेएससीए मुख्य स्टेडियम में खेले गये पहले सेमीफाइनल में दुमका ने पहले बल्लेबाजी की और नौ विकेट पर 80 रन बनाये. दुमका के लिए सयाली ने 28 और सोनिया ने 27 रन बनाये. धनबाद की दुर्गा व आरती ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में धनबाद ने चार विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. धनबाद की ओर से शशि ने 31 रन बनाये. धनबाद की आरती को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. जेएससीए ओवल में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में रांची ने पहले बल्लेबाजी की और सात विकेट पर 109 रन बनाये. रींची की ओर से रश्मि गुड़िया ने 35 और ईशा केशरी ने 40 रन बनाये. जमशेदपुर की साक्षी ने तीन, जबकि सुधा ने दो विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम 99 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए इला ने सबसे अधिक 36 रन का योगदान किया. रांची की सैंपी और नेहा ने दो-दो विकेट लिये. ईशा केशरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola