काजल के शतक से खूंटी ने कोडरमा को 258 रनों से हराया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

काजल कुमारी ने नाबाद 106 रन और महिमा पांडेय ने 77 रन बनाये.
विज्ञापन
बोकारो में चल रहे जेएससीए अंतर जिला वीमेंस अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खूंटी जिला ने काजल कुमारी के नाबाद 106 रन और महिमा पांडेय के 77 रनों की पारी के बदौलत कोडरमा को 258 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी ने 40 ओवर में 295 रन बनाये. कोडरमा की राधा ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी में कोडरमा की टीम 22 ओवर में 38 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इसमें रिया कुमारी 13 रन बना पायी. खूंटी की तरफ से रिया, साक्षी और प्रिया ने दो-दो और कशिश व निहारिका ने एक-एक विकेट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










