Sports : रांची और पश्चिम सिंहभूम की टीमें फाइनल में पहुंचीं

रांची ने धनबाद और पश्चिम सिंहभूम ने जमशेदपुर को हराया
रांची. रांची और पश्चिम सिंहभूम की टीमें जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला वनडे क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गयी हैं. सुपर लीग के तहत गुरुवार को खेले गये मैच में रांची ने धनबाद को आठ विकेट से, जबकि पश्चिम सिंहभूम में जमशेदपुर को 73 रनों से हराया. रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गये मैच में रांची के विरुद्ध धनबाद ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 215 रन बनाये. दुर्गा मुर्मू ने 66 और आइसा अली ने 72 रनों को योगदान किया. रांची की ओर से पल्लवी ने दो, जबकि पलक, प्रीति, सैपी और आकांक्षा ने एक-एक विकेट लिये. जवाब में रांची ने कुमारी पलक व मानसी की शानदार बल्लेबाजी से यह लक्ष्य दो विकेट गंवा कर हासिल कर लिया. कुमारी पलक ने 11 चौकों की मदद से नाबाद 92 और मानसी सिंह ने भी 11 चौकों की मदद से 68 रन बनाये. दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 170 रन जोड़े.धनबाद की ओर से नेहा व शेफा को एक-एक विकेट मिला. रांची की कुमारी पलक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. चाईबासा में खेले गये एक अन्य मैच में जमशेदपुर के विरुद्ध पश्चिम सिंहभूम ने 40 ओवर में 160 रन बनाये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 83 रन ही बना सकी. अनामिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




