Sports : अजयनाथ शाहदेव अध्यक्ष, सौरभ तिवारी सचिव के लिए लड़ेंगे चुनाव

Updated at : 02 Apr 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : अजयनाथ शाहदेव अध्यक्ष, सौरभ तिवारी सचिव के लिए लड़ेंगे चुनाव

चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

आज कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में होगा चुनाव की तारीख का फैसला

खेल संवाददाता, रांची

इस महीने के आखिर में या मई के पहले सप्ताह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) का चुनाव होना है. इस चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. हालांकि चुनाव की आधिकारिक घोषणा बुधवार दो अप्रैल को कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की होनेवाली बैठक में होगी. जेएससीए सूत्रों की मानें, तो वर्तमान अध्यक्ष संजय सहाय के गुट से इस बार पूर्व उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे. वहीं, इसी गुट से सचिव पद के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी चुनाव लड़ने के मूड में हैं.

अखिलेश झा गुट ने आज बुलायी बैठक

चुनाव की घोषणा से पहले ही रणनीति तय करने के लिए आइपीएस अखिलेश झा गुट ने दो अप्रैल को विभिन्न जिला क्रिकेट संघों की बैठक बुलायी है. बैठक में विरोधी गुटवाले जिला संघों को आमंत्रित नहीं किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola