JPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CBI ने दायर किया आरोप पत्र

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने 37 लोगों को आरोपी है. शनिवार को जांच एजेंसी ने कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है.

विज्ञापन

रांची : जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने शनिवार को न्यायधीश पीके शर्मा की अदालत में आरोप पत्र दायर किया. इसमें कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है. दरअसल परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच 12 साल से अधिक समय से चल रही है. लेकिन यह अभी तक पूरी नहीं हुई. इसे लेकर झारखंड हाईकोर्ट में कई बार सुनवाई भी हुई है. वहीं, अदालत ने जांच में हो रही देरी को लेकर सीबीआई से जवाब तलब भी कर चुकी है. हालांकि, जांच एजेंसी पहले मामले की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया था. इस मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने 2012 को सीबीआई जांच का आदेश दिया. परीक्षा में नियुक्त पदाधिकारियों के वेतनमान पर रोक लगा दिया गया था. बाद में हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी गयी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए इस फैसले को पलट दिया.

बुद्धदेव उरांव द्वारा दायर याचिका में हो रही सुनवाई

कुछ दिन पहले हुई सुनवाई में झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले को दूसरे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया था. बुद्धदेव उरांव द्वारा दायर जनहित याचिका में अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान बताया गया कि 12 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी सीबीआई ने जांच प्रक्रिया पूरी नहीं की. न ही इस मामले में आरोप पत्र दायर किया गया. जिस पर सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि गड़बड़ी मामले की जांच अब तक जारी है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने व्याख्याता नियुक्ति मामले में JPSC से मांगा जवाब, 19 जून को होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola