JPSC: झारखंड में सिविल जज की हो रही है नियुक्ति, 21 अगस्त से कर सकते हैं आवेदन

जेपीएससी
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विवि से विधि में स्नातक (एलएलबी) उत्तीर्ण एवं अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत निबंधित होना अनिवार्य है. एसटी/एससी व महिला को उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गयी है
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा 138 सिविल जज (जूनियर) की नियमित नियुक्ति की जा रही है. योग्य अभ्यर्थी 21 अगस्त से 21 सितंबर 2023 (शाम पांच बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि परीक्षा शुल्क 27 सितंबर 2023 (शाम पांच बजे )तक जमा कर सकते हैं. नियुक्ति के लिए आवेदक की उम्र 31 जनवरी 2023 तक न्यूनतम 22 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए.
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विवि से विधि में स्नातक (एलएलबी) उत्तीर्ण एवं अधिवक्ता अधिनियम 1961 के तहत निबंधित होना अनिवार्य है. एसटी/एससी व महिला को उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गयी है, जबकि नि:शक्त अभ्यर्थी को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गयी है. कुल 138 पदों में अनारक्षित के लिए 60 पद हैं. जबकि एसटी के 28 पद, एससी के 12 पद, बीसी वन के 10 पद, बीसी टू के 15 पद तथा इडब्ल्यूएस के 13 पद निर्धारित किये गये हैं.
कैसे होगी नियुक्ति
नियुक्ति जेपीएससी द्वारा आयोजित की जानेवाली लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से होगी. आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर तथा झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी. दो घंटे की इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के माध्यम से कुल रिक्ति के 15 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. मुख्य परीक्षा चार पेपर की होगी, जिनमें सौ-सौ अंकों के सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक पेपर की परीक्षा तीन घंटे की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




