जेपीएससी का कैलेंडर फेल, परीक्षा-रिजल्ट दोनों अधर में

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
जेपीएससी का कैलेंडर फेल, परीक्षा-रिजल्ट दोनों अधर में

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने नियुक्ति परीक्षा और इंटरव्यू के लिए कैलेंडर जारी किया,

विज्ञापन

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने नियुक्ति परीक्षा और इंटरव्यू के लिए कैलेंडर जारी किया, लेकिन खुद तय की गयी तिथियों पर कायम नहीं रह सका. फलस्वरूप आयोग का कैलेंडर फेल हो गया. आयोग ने एपीपी (रेगुलर) के 134 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए चार व पांच अक्तूबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की संभावित तिथि तय की थी, लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी. अब एपीपी (बैकलॉग) के 26 पदों पर नियुक्ति के लिए 10 व 11 अक्तूबर को पीटी की तिथि निर्धारित है, लेकिन आयोग ने अब तक एडमिट कार्ड वितरण और परीक्षा केंद्रों की जानकारी नहीं दी है. हालांकि डेंटल डॉक्टर इंटरव्यू पूर्व निर्धारित तिथि पर ही लिया गया. आयोग के कैलेंडर के मुताबिक आगामी परीक्षाओं में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर मुख्य परीक्षा 31 अक्तूबर, एक व दो नवंबर 2025 को, असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट मुख्य परीक्षा सात से 10 नवंबर तक, प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा 21 व 22 नवंबर को, छठी सीमित डिप्टी कलेक्टर परीक्षा पांच व छह दिसंबर को, फैक्ट्री इंस्पेक्टर परीक्षा 12 व 13 दिसंबर को तथा बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा 19 व 20 दिसंबर को संभावित तिथि पर होनी है.

सीडीपीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट एक साल से लंबित

राज्य में 64 पदों पर सीडीपीओ नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा दो से चार अगस्त 2024 को ली गयी थी, लेकिन रिजल्ट अब तक लंबित है. जबकि नियुक्ति प्रक्रिया जुलाई 2023 से चल रही है. इस परीक्षा के लिए पीटी का रिजल्ट 15 जुलाई 2024 को जारी किया गया था. इसी तरह 138 पदों पर सिविल जज जूनियर नियुक्ति के लिए मई 2025 में आवेदन मंगाया गया, लेकिन इसके बाद कोई सूचना नहीं दी गयी. यह प्रक्रिया सितंबर 2023 से चल रही है. वहीं 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर पदों के लिए 27 मई 2024 को लिखित परीक्षा ली ग���ी. इसके आधार पर पांच जून को मॉडल आंसर-की जारी की गयी, लेकिन रिजल्ट अब तक लंबित है. यह प्रक्रिया भी जुलाई 2023 से जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola