झामुमो नेता सुफल मरांडी भाजपा में शामिल, दीपक प्रकाश बोले- संताल परगना में JMM का मजबूत स्तंभ ध्वस्त

भाजपा में शामिल होने के बाद सुफल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो विकसित झारखंड के सपना को साकार कर सकती है. राज्य गठन का सपना भाजपा ने ही पूरा किया था. कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की नयी गाथा लिख रहे हैं.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक और संताल परगना के बड़े नेता सुफल मरांडी (Suphal Marandi) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया. रांची स्थित प्रदेश भाजपा (Bharatiya Janata Party) मुख्यालय में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सुफल मरांडी का पार्टी में स्वागत किया.
भाजपा में शामिल होने के बाद सुफल मरांडी ने कहा भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो विकसित झारखंड के सपना को साकार कर सकती है. राज्य गठन का सपना भी भाजपा ने ही पूरा किया था. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने अलग झारखंड (Jharkhand) राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विकास की नयी गाथा लिख रहे हैं. भारत आज दुनिया को दिशा दे रहा है.
Also Read: रांची : आजसू ने महेशपुर से सुफल मरांडी को चुनाव मैदान में उतारा
सुफल मरांडी ने कहा कि झामुमो सिर्फ एक परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बन चुकी है. हेमंत राज में राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही है. आदिवासी, दलित, महिला, पिछड़ा सभी समाज आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व जो भी जिम्मेवारी देगा, उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा. संताल परगना के गांव-गांव में भाजपा का झंडा लहराये, इसके लिए काम करूंगा.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सुफल मरांडी को पार्टी में शामिल कराने के बाद कहा कि आज संताल परगना में झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया. कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म होता जा रहा है. झामुमो कार्यकर्ताओं को समझ आ गया है कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने खून-पसीना बहाया, उसे झारखंड के गरीबों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के विकास की कोई चिंता नहीं है. दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता को यकीन हो गया है कि राज्य के विकास की चिंता केवल भाजपा ही करती है.
भाजपा विधायक दल के नेता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों से जनता और जेएमएम के पार्टी के कार्यकर्ता दोनों का विश्वास समाप्त होता जा रहा है. झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी है. शिबू सोरेन परिवार राज्य को लूटने और लुटवाने में लिप्त हो गया है. झामुमो के लिए सत्ता लूट का माध्यम बन गया है. यही वजह है कि झारखंड का हित चाहने वाले लोग झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं.
Also Read: आतंक की राह छोड़, लोकतंत्र की राह पर चल रहा है गुमला का सुफल, 2 वर्ष जेल में रहने के बाद ऐसे बदली जिंदगी
भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पार्टी का पटका पहनाकर सुफल मरांडी एवं उनके साथियों का भाजपा में स्वागत किया. कहा कि सुफल मरांडी के भाजपा में आने से पार्टी का संगठन संताल परगना में और मजबूत होगा.
सुफल मरांडी के साथ पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू, महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा ने भी भाजपा की सदस्यता ली. इस अवसर पर भाजपा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमित के सदस्य अनुग्रहीत प्रसाद साह, बबलू भगत, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, मिहिर मंडल, संजय साहू व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




