JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (फाइल फोटो)
JMM Central Executive Committee Announced: झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा ) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है. झामुमो के केंद्रीय अधिवेशन में ही शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक, जबकि हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था. नलिन सोरेन समेत आठ को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. कल्पना सोरेन कार्यकारिणी सदस्य हैं. केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में 63 को जगह दी गयी है.
JMM Central Executive Committee Announced: रांची-रांची के खेलगांव में पिछले दिनों आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के बाद झामुमो की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है. झामुमो के केंद्रीय अधिवेशन में ही शिबू सोरेन पार्टी के संस्थापक संरक्षक, जबकि हेमंत सोरेन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए थे. नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी और रूपी सोरेन समेत आठ को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. कल्पना सोरेन कार्यकारिणी सदस्य हैं. केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में 63 को जगह दी गयी है.
विनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य को फिर महासचिव सह प्रवक्ता का जिम्मेदारी
विनोद कुमार पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता बनाए गए हैं. एक बार फिर इन्हें ये दायित्व सौंपा गया है. नंद किशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा और समीर मोहंती को सचिव बनाया गया है. हेमलाल मुर्मू, कुणाल षाडंगी, मनोज कुमार पांडेय प्रवक्ता बनाए गए हैं. रविंद्रनाथ महतो, महुआ माजी, कल्पना सोरेन और बसंत सोरेन समेत अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.
ये भी पढे़ं: पलामू में चोरी की बड़ी घटना, चार घरों से 20 लाख की संपत्ति उड़ा ले गये चोर
इन्हें बनाया गया है कार्यकारिणी सदस्य
दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, विजय हांसदा, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, डॉ कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, हफीजुल हसन, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुकराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगासुसारन होरो, विकास सिंह मुंडा, लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, उमाकांत रजक, अंजनी सोरेन, अनंत प्रताप देव, अमित महतो, रामसूर्या मुंडा, सुदीप गुड़िया, जगत माझी और बिट्टू मुर्मू समेत अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.
ये भी पढे़ं: झारखंड में स्लीपर सेल बना रहे हैं आतंकी संगठन, जांच में लगातार सामने आ रहे कनेक्शन
ये भी पढे़ं: सरकार देगी उच्च शिक्षा के लिये 15 लाख तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









