ePaper

झारखंड की कला-संस्कृति काफी समृद्ध

Updated at : 09 Aug 2020 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की कला-संस्कृति काफी समृद्ध

झारखंड की कला-संस्कृति काफी समृद्ध

विज्ञापन

रांची : वीमेंस कॉलेज फ़ोटो अमित दासरांची. विश्व आदिवासी दिवस पर रांची वीमेंस कॉलेज फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से समृद्ध झारखंड संस्कृति-आदिवासी कला और शिल्प विषय पर वेबिनार हुआ़ सोहराई पेंटिंग में ख्याति प्राप्त जयश्री इंदवार ने छात्राओं को झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां की परंपरा, कला और क्राफ्ट की जानकारी दी़ .

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के इस दौर में सामान्य शिक्षा के साथ हुनर बहुत जरूरी है. हुनर रहने पर रोजगार के साथ स्व रोजगार के द्वार खुल जाते हैं. सोहराई पेंटिंग झारखंड की शान है. जयश्री इंदवार ने छात्राओं को सोहराई पेंटिंग की बारीकियां बतायी़ डोकरा आर्ट के बारे में भी बताया.

साथ ही बांस कला, जादुपटिया, पिटकर चित्र, स्टोन कार्विंगस, वुडेन क्राफ्ट से भी छात्राओं को अवगत कराया. प्राचार्या डॉ मंजू सिन्हा ने कहा कि झारखंड की कला संस्कृति इतनी समृद्ध है कि इसे सीख कर छात्राएं अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को आकार दे सकती हैं.

घर बैठे ही रोजगार प्राप्त कर सकती हैं. वेबिनार का संचालन रत्ना सिंह ने किया. मौके पर हार्षिता सिन्हा, गीता सिंह मौजूद थीं. आयोजन में स्वयं सेवी संगठन स्तंभ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा

Post By : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola