Jharkhand Weather: मौसम में दिखेगा बदलाव, आसमान में रहेगा बादलों का डेरा, जानिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Updated:
विज्ञापन
बारिश से पहले छाया बादल

बारिश से पहले छाया बादल

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में इस हफ्ते कोई खास बदलाव के आसार कम ही हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि मौसमी हलचल नहीं होने के कारण बारिश या तेज हवा की संभावना नहीं है. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पुरवइया हवा से इस हफ्ते थोड़ी कनकनी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड  में सर्दी की दस्तक शुरू हो गई है. मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. सुबह  और शाम के तापमान में अंतर महसूस होने लगा है.  मौसम विभाग  ने कहा है कि रांची समेत कई और जिलों में इस सप्ताह तक आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.  हालांकि बारिश की संभावना नहीं है. विभाग के मुताबिक सुबह  के समय धुंध या कोहरा छाया रह सकता है. मौसम शुष्क रहेगा. 17 नवंबर के बाद से आसमान साफ रह सकता है. ठंड में भी तेजी से इजाफा होगा. रांची समेत सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी.

पुरवइया हवा से बढ़ेगी कनकनी-मौसम विभाग

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक इस हफ्ते झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि पुरवइया हवा से झारखंड के कई जिलों में कनकनी बढ़ेगी. किसी तरह की विशेष मौसमी गतिविधि नहीं होने के कारण तेज हवा या बारिश की इस  दौरान  कोई संभावना नहीं  है. हालांकि अगले दो तीन दिनों  तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. 13 नवंबर को भी सुबह के समय धुंध और हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य ही रहेगा.

कितना रहेगा तापमान

अगर तापमान की बात करें तो रांची में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 सेल्सियस डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि धनबाद, दुमका, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज समेत अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि 15 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: अनगड़ा में कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- भाजपा के बहकावे में न आए जनता

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola