ePaper

झारखंड में मौसम ने रंग दिखाना किया शुरू, मार्च में ही तापमान 40 के पार, आज और कल राहत के आसार

Updated at : 30 Mar 2024 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Today

Weather Today

झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि दोनों दिन संताल परगना वाले हिस्सों को छोड़ शेष सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. इस मौसम में पहली बार राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार पहुंच गया है. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेसि, जबकि डालटनगंज का 40.2 डिग्री सेसि दर्ज किया गया. मौसम में इस बदलाव का असर राजधानी में भी दिख रहा है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेसि से अधिक रहा. इन जिलों का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है.

राजधानी और आसपास के कई जिलों में शनिवार और रविवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि दोनों दिन संताल परगना वाले हिस्सों को छोड़ शेष सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किमी/घंटे तक हो सकती है. इस दौरान वज्रपात का भी अनुमान है. इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है. एक अप्रैल से मौसम शुष्क रह सकता है. इसके बाद अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कल से गर्जन के साथ बारिश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola