झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों इन इलाकों में होगी बारिश

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Oct 2022 2:41 PM

विज्ञापन

झारखंड में मौसम मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. दरअसल मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में बारिश हो सकती है

विज्ञापन

झारखंड में मौसम मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. दरअसल मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. हालांकि तापमान में बहुत अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

बीते 24 घंटे में ऐसा था मौसम का हाल 

पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्के से मध्मम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक वर्षा रांची के खलारी 59.0 मीमी में दर्ज की गयी. इस दौरान अधिक तापमान देवघर व सबसे कम रांची जिले में दर्ज किया गया.

15 अक्तूबर तक यहां हुई सबसे अधिक बारिश 

रांची मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 से अक्तूबर तक झारखंड में 85.2 मिमी बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम में 148.8 मिमी व सबसे कम खूंटी जिले 35.1 मिमी में हुई. रांची में 85.1 मिमी वर्षा हुई. आपको बता दें कि इस साल झारखंड में 817.6 मिमी बारिश हुई. जो समान्य से 205 मिमी कम है. मौसम विभाग की मानें, तो पूरे मॉनसून के दौरान राज्य में अब तक सामान्य से करीब 20 फीसदी कम बारिश हुई है.

अगले 2 से 3 दिनों मॉनसून की हो जाएगी विदाई 

बता दें कि पलामू प्रमंडल से मॉनसून की वापसी हो गयी है. अगले दो-तीन दिनों में पूरे झारखंड से मॉनसून की विदाई हो जायेगी.

12 साल में दो बार ही सामान्य से अधिक बारिश : 

झारखंड में पिछले 12 सालों में मात्र दो बार ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है. 2011 में सामान्य से करीब 6.3 फीसदी और 2016 में सामान्य से करीब 0.4 फीसदी अधिक बारिश हुई थी. शेष 10 साल में सामान्य से कम ही बारिश हुई है. जून में एक बार भी राज्य में एक बार निम्न दबाव का क्षेत्र नहीं बना. जुलाई माह में दो बार निम्न दबाव बना, जबकि अगस्त माह में दो बार ड्रिप्रेशन आया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola