Jharkhand Weather Today: गरज के साथ बरसेंगे बादल, मानसून की झारखंड में कब हो रही एंट्री?

Jharkhand Rain Alert
Jharkhand Weather Today: झारखंड के उत्तर-पूर्वी इलाके में आज गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. तीन से पांच जून तक फिर गरज के साथ बारिश के आसार हैं. केरल में मानसून पहुंचने और स्थिर रहने के कारण झारखंड में इसके पहुंचने में कुछ विलंब हो सकता है.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के उत्तर-पूर्वी इलाके में रविवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अन्य इलाकों में बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है. राजधानी रांची में आकाश में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तीन और चार जून को राज्य के उत्तरी एवं इसके निकटवर्ती भाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
झारखंड में मानसून के आने में देर
केरल में मानसून पहुंचने और स्थिर रहने के कारण झारखंड में इसके पहुंचने में कुछ विलंब हो सकता है. राजधानी रांची में पांच जून को मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी के अड़की में 99 मिमी हुई. शनिवार को देवघर में 10 मिमी व बोकारो में नौ मिमी बारिश हुई.
रांची में 211.3 मिमी हो चुकी है बारिश
राजधानी रांची में एक मार्च से अब तक 211.3 मिमी बारिश हो चुकी है. सबसे अधिक बोकारो में 356.8 मिमी, जमशेदपुर में 298.9 मिमी, मेदिनीनगर में 140.8 मिमी तथा चाईबासा में 336.2 मिमी बारिश हो चुकी है. राज्य के धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, रामगढ़ व रांची के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, साहिबगंज में वज्रपात से तीन की मौत
रांची का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस
झारखंड में शनिवार को सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा. यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर तापमान
रांची 33.8
जमशेदपुर 33.8
मेदिनीनगर 36.0
बोकारो 33.5
चाईबासा 35.8
ये भी पढ़ें: IED Blast In Saranda: झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










