ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में 10 जून से झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट, कब होगी मानसून की एंट्री?

Updated at : 09 Jun 2025 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand rain

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Today: झारखंड में 10 जून से झमाझम बारिश होगी. 13 जून तक बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद मानसून की बारिश होगी. मौसम विभाग की मानें तो 11 जून के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होगी. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में 10 से 13 जून तक झमाझम बारिश हो सकती है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद मानसून की बारिश हो सकती है. 11 जून के बाद झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होगी. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

11 जून के बाद झारखंड में जोरदार बारिश


मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 11 जून के बाद झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होगी. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 10 जून को झारखंड के पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को छोड़कर शेष इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है.

10 से 13 जून तक झारखंड के सभी हिस्सों में होगी बारिश


झारखंड के सभी हिस्सों में 10 से 13 जून तक बारिश हो सकती है. 11 से 13 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद मानसून की बारिश झारखंड में हो सकती है. इस दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का अधिकतम तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है. न्यूनतम तापमान भी 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

36 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान


रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. सबसे अधिक गर्मी पलामू में पड़ रही है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. गढ़वा का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

ये भी पढ़ें: झारखंड के पलामू में बारात जा रहा दूल्हे का जीजा अरेस्ट, तीन साल से था फरार, ये है संगीन आरोप

ये भी पढ़ें: BBMKU के 37 कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल, 42 हजार सीटों पर होगा एडमिशन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola