ePaper

Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 3 जिलों में बारिश एवं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 20 May 2024 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 3 जिलों में बारिश एवं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत 3 जिलों में वर्षा एवं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. किन जिलों में होगी बारिश, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची समेत झारखंड के 3 जिलों में बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इन 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है, जबकि 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन सभी 7 जिलों के लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है.

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने सोमवार (20 मई) को बारिश और वज्रपात की अलग-अलग 2 चेतावनी जारी की. मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. मेघ गरजेंगे और वज्रपात होने की भी आशंका है.

रांची, खूंटी और गुमला में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची, खूंटी और गुमला जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे में मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है. गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिले में बारिश एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कहा है कि इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

किसानों को खेत में न जाने की सलाह

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि वज्रपात की आशंका के बीच लोगों को सावधान और सतर्क रहना होगा. खासकर किसानों को. ग्रामीण इलाकों के किसानों को मौसम वैज्ञानिक ने खराब मौसम में खेतों में न जाने की सलाह दी है. कहा है कि जब तक मौसम ठीक न हो जाए, तब तक खेतों की ओर न जाएं. अगर दूर खेत में चले गए हैं और मौसम खराब हो जाए, तो पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसी पक्के छत के नीचे शरण ले लें.

रांची में 45 मिनट की बारिश से सड़कें हो गईं जलमग्न

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें. बता दें कि एक दिन पहले रविवार (19 मई) को राजधानी रांची में 45 मिनट तक जमकर बारिश हुई थी. 45 मिनट की बारिश में राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गईं. नाली का काला पानी सड़क पर बहने लगा. हालांकि, जलजमाव की स्थिति बहुत देर तक नहीं रही, लेकिन काले पानी के साथ नाली के कचरे से गलियों में पैदल चलना दूभर हो गया.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: 45 मिनट की बारिश में रांची जलमग्न, सड़कों पर बहने लगा नाली का काला पानी, जानें मानसून कब पहुंचेगा झारखंड

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola