झारखंड में सबसे ठंडी जगह गुमला, रांची में कांके से ठंडा नामकुम, जानें कितना रहा तापमान

सुबह में छाया कोहरा
Jharkhand Weather: झारखंड में गुमला सबसे ठंडी जगह रही. राजधानी रांची में कांके से भी ज्यादा ठंडा नामकुम रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान कितना रहा, देखें.
Jharkhand Weather: झारखंड में सबसे ठंडी जगह आज गुमला है. राजधानी रांची में कांके से ज्यादा ठंड नामकुम में है. मौसम विभाग ने बुधवार (22 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने वेदर रिपोर्ट में बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान झारखंड में सबसे कम 6.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सरायकेला-खरसावां का उच्चतम तापमान 32.9 डिग्री हो गया है, जो झारखंड में सबसे ज्यादा है. दृश्यता यानी विजिबिलिटी के मामले में काफी सुधार हुआ है. रांची की विजिबिलिटी आज 2000 मीटर रही.
रांची में कांके से भी कम तापमान नामकुम का
रांची के मौसम केंद्र ने बताया है कि राजधानी रांची के हिनू का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. कांके का न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.6 डिग्री हो गया है, जबकि यहां का उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 23 जनवरी (गुरुवार) को सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है. उसके बाद उत्तरी भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. झारखंड के बाकी हिस्से में आसमान साफ रहेगा.
इसे भी पढ़ें : Ranchi News: माता-पिता ने पढ़ने के लिए डांटा, तो कॉलेज छात्रा ऐनी अनुष्का ने धुर्वा डैम में कूदकर दे दी जान
इसे भी पढ़ें : जेएसएससी सीजीएल पर आज की सुनवाई पूरी, जानें क्या हुआ झारखंड हाईकोर्ट में
इसे भी पढ़ें : लातेहार के सेमरटांड़ जंगल में मुठभेड़, जेजेएमपी उग्रवादी को लगी गोली, रिम्स रेफर
2 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन के दौरान झारखंड के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने की वजह से ठंड का एहसास कम होगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड के पूर्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड के पूर्वी भागों में कछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. अगर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो इस दौरान मौसम शुष्क रहा. कहीं बारिश नहीं हुई. उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया. कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा भी देखा गया. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.3 डिग्री रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में 32.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
इसे भी पढ़ें
पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत
नक्सल इलाके की बेटियों की ऊंची उड़ान, एलिजाबेथ, अनीता और सूरजमनी ने किया ये कमाल
बेरमो के ऊपरघाट में मुठभेड़, 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 2 पुलिसकर्मी घायल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




