Ranchi News: माता-पिता ने पढ़ने के लिए डांटा, तो कॉलेज छात्रा ऐनी अनुष्का ने धुर्वा डैम में कूदकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News Anne Anushka Commits Suicide

Ranchi News: माता-पिता ने पढ़ने के लिए डांटा, तो कॉलेज की छात्रा ने धुर्वा डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से पुलिस ने कॉलेज की एक छात्रा का शव बरामद किया. मृतका की पहचान हटिया निवासी एनी अनुष्का के रूप में हुई है. नगड़ी पुलिस के अनुसार, परिजनों ने कहा है कि ऐनी अनुष्का का पढ़ने में मन नहीं लगता था. इसके लिए परिजनों ने उसे डांट लगायी थी. इसी बात से गुस्सा होकर वह घर से 16 जनवरी को चली गयी थी. अनुष्का के एक रिश्तेदार ने बताया कि 2 दिन पूर्व उसके कॉलेज का बैग धुर्वा क्षेत्र से बरामद हुआ था. संभवतः घटना के दिन ही छात्रा ने आत्महत्या कर ली होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से पुलिस ने डैम से निकलवाया शव

शव बरामद करने के बाद नगड़ी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेज दिया. पुलिस ने कहा है कि मंगलवार की सुबह टहलने वाले स्थानीय लोगों की नजर धुर्वा डैम में शव पर गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को डैम से बाहर निकलवाया.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

युवती के परिजनों ने की शव की पहचान

युवती का शव मिलने की खबर पाकर ऐनी अनुष्का के परिजन भी धुर्वा डैम पहुंचे. उन्होंने उसकी शिनाख्त 17 वर्षीय ऐनी अनुष्का के रूप में की. इससे पहले ऐनी के परिजनों ने उसके गायब होने की सूचना जगन्नाथपुर पुलिस को 16 जनवरी को लिखित रूप में दी थी. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम व जांच के बाद सही तथ्य सामने आयेगा.

इसे भी पढ़ें

नक्सल इलाके की बेटियों की ऊंची उड़ान, एलिजाबेथ, अनीता और सूरजमनी ने किया ये कमाल

बेरमो के ऊपरघाट में मुठभेड़, 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 2 पुलिसकर्मी घायल

पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत

22 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola