Jharkhand Weather Forecast: झुलस रहा झारखंड, बंगाल में अटका मानसून, 16 जून से संताल परगना में बारिश के आसार

झारखंड में अब तक कितना बरसा मानसून.
Jharkhand Weather: झारखंड भीषण गर्मी से झुलस रहा है. लोगों को मानसून का इंतजार है, लेकिन यह बंगाल में अटक गया है. 16 से संताल परगना में बारिश हो सकती है.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड भीषण गर्मी से झुलस रहा है. मौसम विभाग लगातार लू का अलर्ट जारी कर रहा है. किसी जिले के लिए रेड अलर्ट, तो किसी के लिए ऑरेंज और कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया जा रहा है. इस बीच बुरी खबर यह है कि मानसून के आने में और देर होगी.
Jharkhand Weather: संताल के रास्ते 22 तक रांची आएगा मानसून
जी हां. झारखंड पहुंचने से पहले मानसून पश्चिम बंगाल में ही अटक गया है. मौसम विभाग की मानें, तो मानसून इस वक्त बंगाल के पहाड़ी इलाके सिलीगुड़ी और दार्जीलिंग में अटक गया है. झारखंड में मानसून की एंट्री संताल परगना के रास्ते होती है. उम्मीद है कि 22 जून तक यह राजधानी रांची पहुंच जाएगा. झारखंड में इसकी एंट्री तय समय से 3 दिन बाद यानी 18 जून को हो सकती है.
18 जून को झारखंड पहुंच सकता है मानसून
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 13 जून तक ही मानसून को झारखंड में पहुंचना था. अब इसके 18 जून को झारखंड पहुंचने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि मानसून फिलहाल सिलीगुड़ी-दार्जीलिंग में अटका हुआ है. 18 जून को संताल परगना के रास्ते इसके झारखंड में प्रवेश करने की उम्मीद जतायी जा रही है.
16 जून से संताल परगना में रुक-रुककर बारिश के आसार
इससे पहले 16 जून की दोपहर के बाद से संताल परगना के इलाके में रुक-रुककर बारिश हो सकती है. वहीं, रांची व आसपास के इलाके में मॉनसून के 20 से 22 जून तक पहुंचने की उम्मीद है. इधर, मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, सरायकेला, खरसांवा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में भीषण लू की वजह से ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. गुरुवार को पलामू (मेदिनीनगर) राज्य का सबसे गर्मी शहर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.5 सेल्सियस दर्ज किया गया.
15 जुलाई से पूरे झारखंड में मॉनसून
मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून से झारखंड में रुक-रुक कर बारिश तो होने की उम्मीद है, लेकिन सभी जिलों में 15 जुलाई से मानसून के बादल पूरी तरह से छा जायेंगे और बारिश होगी. इस बार भारी बारिश होने की उम्मीद है. पूर्वी बिहार खास कर पूर्णिया, किशनगंज व अन्य इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजर रहा है, जिससे वहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है.
रामगढ़ में लू लगने से एक की मौत
रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत बरलंगा थाना क्षेत्र के हारुबेड़ा गांव के समीप गुरुवार को लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोरांबे पंचायत के कोनारडीह गांव निवासी करमा मुंडा (35) के रूप में हुई है. उसकी ससुराल बांका (प बंगाल) में है, जहां से वह 3 दिन पूर्व घर आने के लिए निकला था.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




