ePaper

Jharkhand Weather: जमशेदपुर और रांची में 47 दिन में एक साल की बारिश का कोटा पूरा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 18 Jul 2025 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather heavy rain monsoon

सरायकेला में धनरोपनी करती महिलाएं. शचिंद्र कुमार दाश

Jharkhand Weather: झारखंड पर मौसम लगातार मेहरबान है. स्थिति यह है कि झारखंड में सामान्य से 70 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और राजधानी रांची में मानसून की बारिश का आलम यह है कि महज 47 दिन में एक साल की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है झारखंड का मौसम.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: पूर्वी सिंहभूम इस साल मानसून की बारिश का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है. पूर्वी सिंहभूम में मात्र 47 दिनों में 1014.5 मिमी बारिश हुई. झारखंड में मानसून के 122 दिनों (एक जून से 30 सितंबर) में बारिश का रिकॉर्ड 1023 मिलीमीटर है. इस तरह पूर्वी सिंहभूम में 47 दिन में सामान्य वर्षापात 397.2 मिमी है. इस तरह पूर्वी सिंहभूम में अब तक 155 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है. इसी प्रकार दूसरे नंबर पर रांची है, जहां 47 दिन में 122 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है.

रांची में 47 दिन में 823.7 मिमी बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में एक जून 2025 से अब तक 823.7 मिमी बारिश हो चुकी है. सामान्य वर्षापात 371 मिमी है. राज्य में अब तक 611.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षापात 359.8 मिमी है. झारखंड में औसत से 70 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. एक दिन पूर्व राज्य में 5 जिले में सामान्य से भी कम बारिश थी, लेकिन गुरुवार को गोड्डा और पाकुड़ को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो गयी है.

हजारीबाग में हुई सबसे अधिक 25 मिमी बारिश

गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में हुई. यहां 25 मिमी बारिश हुई. रांची में 5 मिमी, जमशेदपुर में 6 मिमी, मेदिनीनगर (पलामू) में 2 मिमी, बोकारो में 18 मिमी और चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में 2 मिमी बारिश हुई.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस हफ्ते बारिश से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते झारखंड में 3 दिनों तक बारिश से राहत मिल सकती है. कहीं-कहीं अलग-अलग समय में रुक-रुककर हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है. रांची में यह स्थिति 23 जुलाई तक बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें

Lightning Strike Kills: झारखंड में वज्रपात से 3 महिला समेत 7 की मौत, 2 घायल

Shravani Mela 2025: बासुकिनाथ में पूजा करने आये 2 कांवरियों की मौत, 75925 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

शिव महिमा और स्वास्थ्य : भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से दूर होता है मानसिक तनाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola