ePaper

Shravani Mela 2025: बासुकिनाथ में पूजा करने आये 2 कांवरियों की मौत, 75925 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Updated at : 18 Jul 2025 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2025 Basukinath Dumka Jharkhand

बासुकिनाथ धाम में 2 कांवरियों की मौत.

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में बासुकिनाथ पूजा करने आये 2 कांवरियों की गुरुवार को मौत हो गयी. एक कांवरिया की मौत ऑटो से गिरने की वजह से हुई, जबकि दूसरे की मौत हार्ट अटैक से हुई. एक कांवरिया गया का रहने वाला था और दूसरा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का. इस बीच, शाम 4 बजे तक बाबा बासुकिनाथ को 75,925 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया.

विज्ञापन

Shravani Mela 2025: दुमका जिले के बासुकिनाथ में श्रावणी मेला के दौरान जलार्पण करने आये 2 कांवरियों की गुरुवार को मौत हो गयी. जरमुंडी बाजार के पास चलती ऑटो से गिरकर एक कांवरिया की मौत हो गयी. दूसरे कांवरिया बिलासपुर के पुरुषोत्तम कुमार सोनी की तबीयत अचानक उस वक्त बिगड़ गयी, जब वह बासुकिनाथ मंदिर जलार्पण के लिए जा रहे थे. वह गिर पड़े. उन्हें सीएचसी जरमुंडी ले गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका पहुंचाया गया. डॉक्टर ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बिलासपुर के कांवरिया की हृदयाघात से हुई मृत्यु

चिकित्सक ने बताया कि कांवरिया की मौत हृदयाघात से हुई है. मृतक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था. परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराये शव को घर ले जाने की इजाजत पुलिस से मांगी. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.

गया के कांवरिया की ऑटो से गिरकर मौत

ऑटो रिक्शा से गिरकर मृत कांवरिया की पहचान रवींद्र चौधरी के रूप में हुई है. वह बिहार के गया जिला के परैया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. ऑटो से गिरने के बाद रवींद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने घायल कांवरिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया. दुमका में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

करीब 10 लाख रुपए की मंदिर को हुई आय

श्रावणी मेला के सातवें दिन गुरुवार शाम 4 बजे तक 75,925 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ पर जलार्पण किया. सामान्य रूट लाइन से 68,355 और शीघ्र दर्शनम से 2,900 भक्तों ने जल चढ़ाया. जलार्पण काउंटर से 4,670 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. शीघ्र दर्शनम से 8,70,000 रुपए, गोलक से 81,350 रुपए एवं अन्य स्रोत से 40,966 रूपए प्राप्त हुए.

इसे भी पढ़ें

Heavy Rain Havoc: झारखंड में भारी बारिश के बीच 3 जिलों में सभी स्कूल बंद, भीम बराज के 40 में 38 फाटक खोले गये

हंटरगंज और धुरकी में हुई सबसे ज्यादा बारिश, अगले 3 घंटे में देवघर समेत 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Maiya Samman Yojana: 3 किस्त के बाद नहीं मिला मंईयां सम्मान, पेंशन के लिए भी बैंक-प्रखंड के चक्कर काट रही महिलाएं

देवघर में 2 घंटे में 30 मिमी बारिश, मुहल्ले के घरों में घुसा पानी, नदियां उफान पर, अजय बराज के 6 गेट खोले

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola