ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड के 22 जिलों पर मेहरबान मानसून, 2 जिलों से क्यों रूठा?

Updated at : 08 Jul 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: Monsoon kind to 22 districts

झारखंड में 66 फीसदी अधिक हुई है मानसून की बारिश.

Jharkhand Weather: झारखंड पर इस बार मानसून मेहरबान है. 22 जिलों में अब तक सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है. सिर्फ 2 ऐसे जिले हैं, जिससे मानसून रूठा है. हालांकि, यहां बारिश हो रही है, लेकिन अन्य जिलों की तुलना में मानसून की वर्षा कम हुई है. कौन-कौन से हैं वो जिले, जहां अब तक मानसून कम बरसा है, यहां पढ़ें. यह भी जानें कि सबसे अधिक वर्षा कहां हुई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में लगातार मानसून की बारिश हो रही है. प्रदेश में सामान्य से 66 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. राज्य के 2 जिले ऐसे भी हैं, जहां मानसून थोड़ा रूठा-रूठा है. इनमें एक जिला संताल परगना है, तो दूसरा पलामू प्रमंडल का. संताल परगना के बाबानगरी देवघर में अब तक सबसे कम बारिश हुई है. पलामू प्रमंडल के गढ़वा में सामान्य से कम बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

Jharkhand Weather: देवघर, गढ़वा में सबसे कम वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि देवघर में अब तक 168.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो मानसून के सीजन में होने वाली कुल बारिश 264.3 मिलीमीटर की तुलना में 36 प्रतिशत कम है. वहीं, गढ़वा जिले में अब तक 150.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि यहां 197.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. इस तरह गढ़वा में सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई है.

झारखंड के 22 जिलों पर मेहरबान है मानसून

झारखंड के बाकी 22 जिलों पर मानसून मेहरबान है. इन सभी जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हुई है. इसमें 4 ऐसे जिले हैं, जहां 100 फीसदी से अधिक वर्षापात हो चुका है. राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पलामू जिले में सामान्य से दोगुना से भी अधिक बारिश हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में 675.5 मिमी हो चुकी है बारिश, 147% अधिक

राजधानी रांची में 273.5 मिलीमीटर की तुलना में अब तक 675.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 147 फीसदी है. पूर्वी सिंहभूम में 311.1 मिमी के मुकाबले 756.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 143 फीसदी अधिक है. सरायकेला-खरसावां जिले में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है. यहां 275.1 मिमी की तुलना में 613 मिमी वर्षा हो चुकी है. वहीं, पलामू जिले में 368.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 102 फीसदी अधिक है. यहां आमतौर पर 1 जून से 8 जुलाई के बीच 182.3 मिमी वर्षा को सामान्य बारिश माना जाता है.

पिछले 24 घंटे के दौरान धनबाद में हुई सबसे ज्यादा वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 7.1 मिमी, जमशेदपुर में 31.4 मिमी, डलटनगंज में 43.2 मिमी, बोकारो थर्मल में 17 मिमी, खूंटी में 3.5 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 14.5 मिमी और लातेहार में 0.5 मिमी वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा धनबाद के पपुनकी में हुई. यहां 67 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.5 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

अब तक किस जिले में कितना बरसा मानसून

क्रमांकजिलावास्तविक वर्षा (मिमी)सामान्य वर्षा (मिमी)विचलन (%)
1बोकारो379236.161
2चतरा424.923779
3देवघर168.4264.3-36
4धनबाद475.9287.266
5दुमका350.5274.528
6पूर्वी सिंहभूम756.7311.1143
7गढ़वा150.8197.1-23
8गिरिडीह294.2266.610
9गोड्डा271.7239.813
10गुमला415.7279.349
11हजारीबाग301.327410
12जामताड़ा292.4294.9-1
13खुंटी479.5300.260
14कोडरमा303.6255.919
15लातेहार616.7327.189
16लोहरदगा434.6264.165
17पाकुड़336.1263.527
18पलामू368.2182.3102
19रामगढ़394.2267.747
20रांची675.5273.5147
21साहेबगंज257.7245.15
22सरायकेला-खरसावां613.7275.1123
23सिमडेगा588.4324.881
24पश्चिमी सिंहभूम491267.184
झारखंड (औसत)440.426566
स्रोत: मौसम पूर्वानुमान प्रभाग, कृषि निदेशालय, मौसम केंद्र, रांची

इसे भी पढ़ें

बिहार में 5 आदिवासियों को जिंदा जलाने की जांच के लिए झारखंड कांग्रेस ने पूर्णिया भेजी टीम

Hazaribagh News: शहर में आया बच्चा चोर, डेढ़ लाख में मासूम का सौदा करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के टाटा पावर कर्मियों के लिए खुशखबरी! वेज रिवीजन पर हुआ समझौता, वेतन में 25 हजार तक की वृद्धि

Sawan 2025: सावन में पहाड़ी मंदिर में होगी विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और भोले की दौड़ का आयोजन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola