Jharkhand Weather: रक्षाबंधन के दिन इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Edited by Kunal Kishore
Updated:
विज्ञापन

weather update

रक्षाबंधन के दिन भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि 100 मिमी तक बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : मौसम केंद्र ने रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और चाईबासा में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से इस दौरान सतर्क रहने का आह्वान किया गया है.

100 मिमी तक हो सकती है बारिश

कई स्थानों पर 100 से अधिक मिमी बारिश हो सकती है.मौसम केंद्र ने इसके अतिरिक्त संताल, गिरिडीह, बोकारो व धनबाद को छोड़ शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां भी अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 70 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है.

20 अगस्त को भी इस जिले में होगी बारिश

20 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों (पलामू प्रमंडल) में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 21 अगस्त को संताल परगना वाले जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. शेष जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी. रविवार को मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक बारिश महुआडांड़ में हुई. वहां करीब 55 मिमी के आसपास बारिश हुई. वहीं, राजधानी में धूप खिली हुई थी. शाम के बाद कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई.

Also Read : एक घंटे में 3 अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- झारखंड के 4 जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा, गिरेगी आसमानी बिजली

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola