ePaper

झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, लौटने से पहले इन इलाकों में बरसेगा, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 07 Oct 2023 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, लौटने से पहले इन इलाकों में बरसेगा, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast|Weather At My Location Today|झारखंड से मानसून की वापसी के अनुकूल माहौल बन चुका है. कई राज्यों से मानसून लौट चुका है. जानें झारखंड से इसकी कब वापसी होगी और कैसा रहेगा कल का मौसम.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast|Weather At My Location Today|झारखंड से लौटने से पहले मानसून कई इलाकों में बरसेगा. सूबे में मानसून कमजोर पड़ चुका है. पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड तो यही कह रहा है. हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. लेकिन, मौसम विभाग ने कहा है कि अब मानसून की विदाई का वक्त आ गया है. लौटने से पहले यह झारखंड के कुछ जगहों पर बरसेगा. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार (7 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने का वक्त हो गया है. देश के कई हिस्सों से इसकी वापसी हो भी चुकी है. झारखंड से 10 अक्टूबर तक इसके विदा होने के संकेत हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड से विदा लेने से पहले मानसून कई इलाकों में बरसेगा. उन्होंने कहा कि आठ अक्टूबर के झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. साथ ही यह भी कहा कि अगले पांच दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि इसके बाद नौ अक्टूबर से मौसम शुष्क रहेगा. रांची के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि 12 और 13 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

झारखंड में कमजोर रहा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा. सबसे अधिक 17 मिलीमीटर वर्षा गढ़वा जिले में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटेनगंज और पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. इन दोनों जगहों का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची का रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि गढ़वा में 17 मिलीमीटर, धुरकी में 10.5 मिलीमीटर, कुरडेग में 7.4 मिलीमीटर, गढ़वा में 5.4 मिलीमीटर, मुरहू में 4 मिलीमीटर, राजमहल में 4 मिलीमीटर, महेशपुर में 2.7 मिलीमीटर और बोरियो में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई.

गढ़वा में हुई सामान्य से 1030 फीसदी अधिक वर्षा

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि एक अक्टूबर से सात अक्टूबर के बीच 133.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 358 फीसदी अधिक है. इस दौरान 29.1 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. इस एक सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा 196.3 मिलीमीटर वर्षा धनबाद में हुई है. गढ़वा में 192.1 मिलीमीटर, बोकारो में 190.7 मिलीमीटर वर्षा हुई. पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और पाकुड़ ऐसे जिले हैं, जहां 100 मिलीमीटर से कम वर्षा हुई. बाकी सभी जिलों में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. इन सात दिनों में गढ़वा में 17 मिलीमीटर की बजाय 192.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 1030 फीसदी अधिक है.

Also Read: लौटने से पहले झारखंड के इन इलाकों में बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताया कहां होगी बारिश

मानसून की वापसी के अनुकूल बन रहा माहौल

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के अनुकूल माहौल तैयार हो चुका है. लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे, अलीबाग से इसकी वापसी हो रही है. परिस्थितियां ऐसी बन रहीं हैं कि अब यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों के साथ-साथ झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से अगले दो दिन में इसकी वापसी हो जाएगी. साथ ही यह भी कहा है कि एक ट्रफ है, जो इस वक्त मणिपुर से पूर्वी बिहार और उससे आगे बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है.

Also Read: झारखंड में 3 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून, होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola