लौटने से पहले झारखंड के इन इलाकों में बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताया कहां होगी बारिश

खेती के लिए अनुकूल वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लौट रहा है. 10 अक्टूबर तक झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से इसकी वापसी हो जाएगी. अच्छी खबर है कि वापसी से पहले भी झारखंड में मानसून बरसेगा.
Jharkhand Weather Forecast|Weather Today At My Location|झारखंड से मानसून की विदाई का वक्त आ गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले सूबे के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार (6 अक्टूबर) को यह जानकारी दी गई है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो-तीन दिनों में झारखंड समेत कई राज्यों से मानसून वापस लौट जाएगा. इस वक्त दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मध्यप्रदेश के सतना, महाराष्ट्र के नागपुर, परभणी, पुणे, और अलीबाग से गुजर रहा है. अगले दो-तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों के अलावा झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों से मानसून के लौटने की परिस्थितियां बन गईं हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. मानसून सामान्य रहा. सबसे अधिक वर्षा दुमका के महारो में दर्ज की गई. यहां 24 घंटे में 37.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के एयरपोर्ट के पास रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री जबकि रांची में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
दो दिन झारखंड़ के दक्षिणी हिस्से में होगी वर्षा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि शनिवार और रविवार (7 और 8 अक्टूबर) को झारखंड के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. इसके बाद 9 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा हो सकती है. 10 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम केंद्र रांची की ओर से जताया गया है. 7 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर सभी जिलों में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, 9 अक्टूबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश होने का अनुमान है.
झारखंड में शुक्रवार को नहीं हुई बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में शुक्रवार (6 अक्टूबर) को कहीं भी बारिश नहीं हुई. अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 29.4 डिग्री हो गया, जबकि पलामू के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 34 डिग्री हो गया. जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहा. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान भी सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा, जबकि डालटेनगंज का अधिकतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक हो गया है.
Also Read: Jharkhand Weather LIVE: रांची का मौसम हुआ साफ, इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
पाकुड़ के अधिकतम तापमान में आई गिरावट
अगर रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो हर जगह अभी यह सामान्य से अधिक बना हुआ है. राजधानी के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.5 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. आज यह 22.5 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया, जो आज की तारीख में सामान्य न्यूनतम तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है. राज्य में पाकुड़ एकमात्र ऐसा जिला रहा, जहां के अधिकतम तापमान में आज गिरावट दर्ज की गयी. यहां अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री घटकर 27.2 डिग्री हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




