झारखंड में इन इलाकों को छोड़कर कल भी होगी झमाझम बारिश, कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, Prabhat Khabar

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 20 अप्रैल को चार जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. कहीं कहीं पर तेज हवाओं के साथ साथ वज्रपात और तेज हवा भी चल सकती है. इसे लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला बदला हुआ है. मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने के कारण 23 अप्रैल तक वज्रपात के साथ साथ बारिश की संभावना जतायी है. रविवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है.

20 अप्रैल को वज्रपात को लेकर कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट

वहीं, 20 अप्रैल को ही गढ़वा, पलामू, चतरा कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा धनबाद बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार के कई इलाकों में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चल सकती है. इसे लेकर इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है. वहीं, शेष जिलों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: Crime News Jharkhand: कांड्रा में दिनदहाड़े व्यापारी को गोली मारी, इलाके में दहशत

21 अप्रैल को भी इन जिलों को छोड़कर सभी में बारिश की संभावना

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 21 अप्रैल को भी पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिला को छोड़कर बाकी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने तीनों दिन का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इधर, बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. उमस बढ़ सकती है. अब तक इस साल एक मार्च से झारखंड में में सबसे अधिक बारिश बोकारो में 131 मिमी देखने को मिली है. जबकि राजधानी रांची में 92 मिमी बारिश हुई है.

Also Read: अगर जान ली ये काम की बात तो झारखंड में बिना किसी झंझट के बन जाएंगे आंगनबाड़ी सेविका, बस इन दस्तावेजों को रखें साथ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola