ePaper

Jharkhand Weather Forecast: बर्फीली हवाओं की वजह से झारखंड का पारा गिरा नीचे, इस तारीख के बाद और बढ़ेगी ठंड

Updated at : 17 Dec 2021 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: बर्फीली हवाओं की वजह से झारखंड का पारा गिरा नीचे, इस तारीख के बाद और बढ़ेगी ठंड

झारखंड में बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गयी है. कल राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा. जबकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 दिसंबर के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है. 21 दिसंबर से घना कोहरा व धुंध छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

विज्ञापन

रांची : रांची व आसपास के इलाके में उत्तर भारत से पहुंच रही बर्फीली हवा ने ठंड बढ़ा दी है. हालांकि, रांची के न्यूनतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा वृद्धि हुई है. रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लेकिन, रांची से सटे कांके क्षेत्र में 24 घंटे में पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया.

गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में कोहरा व धुंध के बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम विभाग ने 20 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में अौर कमी होने का संकेत दिया है. इससे मौसम में फिर से बदलाव हो सकते हैं. कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है. 21 दिसंबर से घना कोहरा व धुंध छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

सरकार अलाव की व्यवस्था करे :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि लगातार पारा गिर रहा है़ गरीब और बेबस ठंड से ठिठुर रहे है़ं ठंड से बचाव के लिए अलाव और कंबल की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. श्री प्रकाश ने कहा कि सरकार अविलंब कंबल और अलाव की व्यवस्था करे़ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाषा के सवाल पर कांग्रेस जनता को दिग्ग्भ्रमित कर रही है़

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola