Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में चिलचिलाती धूप के बाद झमाझम बारिश, राज्य के इन हिस्सों में 25 से 27 तक तेज हवाओं के साथ बारिश, अलर्ट जारी

Updated at : 22 May 2021 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में चिलचिलाती धूप के बाद झमाझम बारिश, राज्य के इन हिस्सों में 25 से 27 तक तेज हवाओं के साथ बारिश, अलर्ट जारी

पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी में दिन में उमस हो जा रही है. सुबह छह बजते-बजते सूर्य की रोशनी तेज हो जा रही थी. लेकिन, शाम होते-होते तेज हवा चलने लग रही थी. शुक्रवार की शाम में भी कई इलाकों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 मई को राजधानी सहित राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में तेज हवा और बारिश हो सकती है. 26-27 को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है. इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Update In Jharkhand रांची : इन दिनों रांची अपने पुराने रंग में है. शुक्रवार की दोपहर में तेज धूप थी. अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास था. वहीं, शाम छह बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया. आकाश में बादल छाने और तेज बारिश होने लगी. इस दौरान ठंडी हवा भी चलती रही. इससे मौसम सुहाना हो गया और राजधानीवासियों को गर्मी व उमस से राहत मिली.

पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी में दिन में उमस हो जा रही है. सुबह छह बजते-बजते सूर्य की रोशनी तेज हो जा रही थी. लेकिन, शाम होते-होते तेज हवा चलने लग रही थी. शुक्रवार की शाम में भी कई इलाकों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 25 मई को राजधानी सहित राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में तेज हवा और बारिश हो सकती है. 26-27 को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है. इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

अन्य शहरों की स्थिति भी बदली :

केवल राजधानी ही नहीं, राज्य के अन्य शहरों की स्थिति भी बदली हुई है. प्रचंड गर्मी के लिए प्रसिद्ध डालटनगंज में भी मई माह में इन दिनों अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास ही रह रहा है. एक-दो दिनों में बारिश हो जा रही है. पहले डाल्टेनगंज में इस समय अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहता था. यही हाल जमशेदपुर का भी है. यहां भी 36.1 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है. मार्च माह से लेकर अब तक जमशेदपुर में करीब 250 मिमी के आसपास बारिश हुई है.

मई में राजधानी रांची का तापमान

21 मई 35.04 27.7

20 मई 36.0 23.9

19 मई 34.4 22.6

18 मई 37.6 24.4

17 मई 37.0 24.6

16 मई 36.7 22.1

15 मई 36.2 23.4

14 मई 35.2 21.8

13 मई 31.2 19.0

12 मई 35.0 20.1

11 मई 32.2 22.3

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 मई 35.0 20.4

9 मई 33.2 22.5

8 मई 34.4 19.7

7 मई 35.4 20.0

6 मई 34.8 19.1

5 मई 31.7 20.1

4 मई 33.2 19.1

3 मई 35.2 20.7

2 मई 36.4 23.1

1 मई 37.8 20.1

नोट : तापमान (डिग्री सेसि में)

मई में 35 से 37 डिग्री के आसपास रहा तापमान

वहीं, पूरे मई माह की बात करें तो बीते कुछ दिनों की बात छोड़ दें, तो अब तक एक दिन भी राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार नहीं गया है. अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास ही रह रहा है. कभी-कभी तो 32-33 डिग्री सेसि तक भी चला जा रहा है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola