ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 26 मई तक बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 20 May 2022 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 26 मई तक बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्सों में कुछ ही देर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन हो सकता है और वज्रपात की भी आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 26 मई तक बारिश की संभावना है. आज शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण पू्र्वी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो-तीन दिन इसमें धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है.

बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्सों में कुछ ही देर में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन हो सकता है और वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें, तो हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है.

Also Read: Jharkhand News: टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की छापामारी, पिपरवार में छह स्थानों पर रेड

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मानसून सक्रिय है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है. इसका सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक रांची सहित झारखंड के सभी इलाकों में बादल छाये रहेंगे. झारखंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बारिश होने के आसार हैं. कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गयी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि शुक्रवार व शनिवार को मौसम का मिजाज गुरुवार की तरह रहेगा.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने वाले हेठजोरी गांव के ग्रामीणों ने आखिरकार की वोटिंग, दी ये चेतावनी

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

गुरुवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे अचानक काले बादल छा गये थे. कुछ देर बाद ही रांची में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने से कई पेड़ गिर गये. छप्पर उखड़ गये. रांची के कांके सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भी कई पेड़ उखड़ गये थे. बीच सड़क पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गयीं. रांची जिले के बोड़ेया में विशालकाय पीपल का पेड़ जड़ सहित उखड़ गया. पेड़ के पास रखा ठेला क्षतिग्रस्त हो गया. अरसंडे, बोड़ेया चौक, मोरहाबादी, कुसुम विहार में पेड़ की टहनियां टूट कर बीच सड़क पर गिर गयीं. इससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा था. रांची के कांके, कोकर, मोरहाबादी, कांके रोड में कई जगहों पर बिजली व केबुल के तार क्षतिग्रस्त हो गये थे.

Also Read: झारखंड की निलंबित IAS पूजा सिंघल की रिमांड 5 दिन और बढ़ी, CA सुमन सिंह को ईडी ने भेजा होटवार जेल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola