ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम, झमाझम बारिश, 29 मई तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Updated at : 25 May 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा में बारिश के बाद गर्मी से राहत

चतरा में बारिश के बाद गर्मी से राहत

झारखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला. चतरा व बोकारो समेत अन्य जिलों में झमाझम बारिश हुई. 29 मई तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के चतरा व बोकारो समेत अन्य जगहों पर बारिश से मौसम सुहाना हो गया. मौसम के मिजाज में शनिवार को अचानक बदलाव आया और बारिश होने लगी. गर्मी से लोग काफी परेशान थे. इन्हें बारिश से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

चतरा में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत


चतरा में मौसम ने शनिवार की दोपहर बाद अचानक करवट बदली. आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. गर्मी के कारण लोग परेशान थे. अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 25 मई से कई स्थानों पर बारिश के आसार, रांची समेत इन इलाकों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल


आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने नगर परिषद की पोल खोल दी है. नाली का कचरा सड़क पर बिखर गया. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के केसरी चौक, चुड़ीहार मुहल्ला, दीभा मुहल्ला, दर्जी बिगहा, धगरटोली, नूर नगर, बिंड मुहल्ला, अव्वल मुहल्ला, गुदरी बाजार समेत अन्य जगहों पर नाली का कचरा सड़क पर आ गया. नियमित रूप से नाली की साफ-सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. लोगों ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की साफ-सफाई की ओर पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है.

Also Read: Jharkhand Weather : राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार

Also Read: Weather Forecast: झारखंड में सामान्य से अधिक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा अगले 15 दिन का मौसम

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में लोगों को गर्मी से मिली राहत, 25 से 27 मई तक इन इलाकों में बारिश के आसार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola