Jharkhand Weather: झारखंड में लोगों को गर्मी से मिली राहत, 25 से 27 मई तक इन इलाकों में बारिश के आसार
jharkhand weather
मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के कई इलाकों में 25 से 27 मई तक बारिश की संभावना है. संताल परगना, कोल्हान और रांची के आसपास के जिलों में इसका ज्यादा असर रहेगा.
रांची : झारखंड के लोगों को मौजूदा समय में गर्मी से भारी राहत मिली है. कल रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई. फिलहाल रांची के मौसम की बात करें तो आसमान में हल्के बादल छाये हुए हैं. वहीं तापमान की बात करें तो यह 29 डिग्री है. मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बन गया है. जो उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इस कारण आज यानी 23 मई को भी कई जिलों में बारिश हो सकती है. लेकिन गढ़वा, पलामू, चतरा और लोहरदगा में बारिश की संभावना कम है. जबकि 25 से 27 मई तक कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. संताल परगना, कोल्हान और राजधानी के आसपास के जिलों में इसका ज्यादा असर रहेगा.
रांची में बारिश के कारण फसलों को हुआ नुकसान
वहीं, बीते 24 घंटों की बात करें तो राजमहल में करीब 113 मिमी बारिश हुई है. गोड्डा में भी 72 मिमी से अधिक बारिश पिछले 24 घंटे में हुई है. वहीं, दूसरी तरफ रांची के किसान बारिश और ओलावृष्टि से परेशान थे. बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई जिससे खेत में लगी फसलों को भी नुकसान हुआ. वहीं, शहरी इलाकों में दो बजे के बाद हल्की बारिश हुई. इस दौरान गर्जन के साथ तेज हवा चली.
Also Read: Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 3 जिलों में बारिश एवं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
कब तक रहेगा असर
रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बन रहा है. इस कारण 26 मई के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है. इसका असर दूसरे दिन यानी कि 27 मई तक देखने को मिल सकता है. इस वजह से कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है.
किन जिलों की क्या है स्थिति
झारखंड के अन्य जिलों की बात करें तो कोल नगरी धनबाद में वर्तमान तापमान 35 डिग्री है. वहीं देवघर में वर्तमान तापमान इतने डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया है. जबकि जमशेदपुर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










