ePaper

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 2 मार्च से फिर होगी बारिश, अलर्ट जारी

Updated at : 28 Feb 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Update: झारखंड में 2 मार्च से फिर होगी बारिश, अलर्ट जारी

झारखंड में 2 मार्च से फिर बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसका असर तीन मार्च तक देखने को मिलेगा. इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन भी होगी.

विज्ञापन

झारखंड में बीते 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का जबरदस्त असर देखने को मिला है. हालांकि, आज राज्य के कई जिलों में मौसम साफ रहा. मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि एक से दो दिन अभी बारिश नहीं होगी. लेकिन दो मार्च से कई इलाकों में फिर बारिश की संभावना जतायी जा रही है. इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. गौरतलब है कि कल आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गढ़वा-पलामू में भारी नुकसान हुआ था. वहीं, दो बच्चों की मौत हो गयी थी.

पश्चिमी विक्षोभ का फिर दिखेगा का असर

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर एक फिर देखने को मिलेगा. 2 मार्च से राज्य के कई इलाकों में बारिश का अनुमान लगाया गया है. इसका असर तीन मार्च तक रहेगा. इस दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा है कि कई जगहों पर मेघगर्जन होगी.

गढ़वा, पलामू और लोहरदगा में भारी नुकसान

बता दें कि मंगलवार को तेज बारिश और आंधी की वजह से गढ़वा और पलामू में भारी नुकसान हुआ है. इस कारण कई इलाकों में बिजली बाधित भी रही. वहीं, पलामू जिले की बात करें तो जिले के कई इलाकों में ओले पड़े. जबकि लोहरदगा में तेज आंधी से कई घरों के एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गये थे. कई जगहों पर पेड़ की डालियां घरों पर गिरने से काफी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola