Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब हो रही है मानसून की एंट्री? 6 जिलों में गिरा अधिकतम तापमान

Updated at : 13 Jun 2023 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब हो रही है मानसून की एंट्री? 6 जिलों में गिरा अधिकतम तापमान

मानसून के पूर्व का माहौल झारखंड में बनने लगा है. कुछ जिलों का अधिकतम तापमान गिरने लगा है. कई जिलों में छिटपुट बारिश भी होने लगी है. आकाश में बादल छाये रहने के कारण उमस बढ़ गया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में मानसून आने में तीन से चार दिन लग सकता है. मानसून के राज्य में प्रवेश के बाद तीन से चार दिन पूरा फैलने में लगता है. सोमवार को केवल छह जिलों का अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदलने से 6 जिलों में अधिकतम तापमान गिरा है. आपको बता दें कि बिहार में मानसून पूर्णिया के रास्ते प्रवेश कर गया है. इसका आंशिक असर राज्य के संताल परगना वाले इलाके में होने लगा है.

झारखंड में बनने लगा मानसून के पूर्व का माहौल

मानसून के पूर्व का माहौल झारखंड में बनने लगा है. कुछ जिलों का अधिकतम तापमान गिरने लगा है. कई जिलों में छिटपुट बारिश भी होने लगी है. आकाश में बादल छाये रहने के कारण उमस बढ़ गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप व उमस के बीच झमाझम बारिश, ये है वेदर अपडेट

मानसून की बिहार में हो गयी एंट्री

बिहार में मानसून पूर्णिया के रास्ते प्रवेश कर गया है. इसका आंशिक असर राज्य के संताल परगना वाले इलाके में होने लगा है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में मानसून आने में तीन से चार दिन लग सकता है. मानसून के राज्य में प्रवेश के बाद तीन से चार दिन पूरा फैलने में लगता है. सोमवार को केवल छह जिलों का अधिकतम तामपान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड के एक गांव का नाम था इतना आपत्तिजनक कि ग्रामीणों को बताने में आती थी शर्म

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री

झारखंड के देवघर, खूंटी, लातेहार, डालटनगंज, रामगढ़, रांची जिलें में छिटपुट बारिश भी हुई. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सोमवार को 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. जमशेदपुर का 43 तथा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

Also Read: Bokaro Airport: बोकारो हवाई अड्डे का 90 फीसदी कार्य पूरा, रनवे भी है तैयार, लाइसेंस मिलते ही शुरू होगी उड़ान

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola