Jharkhand Weather Forecast : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 10 मई तक रांची समेत इन इलाकों में गर्जन के साथ बारिश का अनुमान

मौसम में नमी रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आयी है. हालांकि दो दिनों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इन दिनों 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है,
Weather Update Jharkhand, IMD Weather Forecast Jharkhand रांची : मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई तक रांची व आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश भी होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 11 मई से आकाश साफ रहने व मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी है. पूरे राज्य में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा आदि इलाके में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इसका असर झारखंड पर पड़ा है.
मौसम में नमी रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आयी है. हालांकि दो दिनों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इन दिनों 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है,
जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, डालटनगंज का 38.4 डिग्री, बोकारो का 33.1 डिग्री, चाईबासा का 34.6 डिग्री, दुमका का 34.7 डिग्री, रामगढ़ का 34.6 डिग्री अौर हजारीबाग का तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गुरुवार को सबसे अधिक तेनुघाट (बोकारो) में 44 मिमी बारिश हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष एक मार्च से अब तक सबसे अधिक जमशेदपुर में 129.5 मिमी वर्षा हुई है. इसके अलावा रांची में 44.4 मिमी, बोकारो में 86.6 मिमी, चाईबासा में 40.7 मिमी और डालटनगंज में 03.0 मिमी वर्षा हुई है.
मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है. विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि लोग सतर्क व सावधान रहें. सुरक्षित स्थान पर रहें. पेड़ के नीचे न रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान खेतों में न जायें व मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण इसका असर झारखंड पर पड़ा है
11 मई से आकाश साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










