Jharkhand Weather: मार्च में फिर करवट लेगा मौसम, जानें अगले तीन दिनों का वेदर रिपोर्ट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Feb 2025 3:10 PM

विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन मार्च में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी. जिससे हल्की सी ठंड बढ़ सकती है.

विज्ञापन

रांची, दीपाली कुमारी : झारखंड के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है. हालांकि पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों के तापमान में आगामी तीन दिनों तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेसि और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेसि तक हो सकता है.

जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को आसमान पूरी तरह साफ रहेंगे. इस दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, 26 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा. लेकिन 27 फरवरी को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में आंशिक बादल छा सकते है. जबकि अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

मार्च में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 मार्च के बाद से तापमान में 2-3 डिग्री सेसि की गिरावट आ सकती है. जिससे राज्यभर में हल्की सी ठंड बढ़ने की संभावना है.

कैसा रहा बीते 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड का मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस चतरा में रिकॉर्ड किया गया. जबकि पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में सबसे अधिक 37.4 मिमी बारिश हुई है. इसके बाद बोकारो में 15 मिमी, धालभूमगढ़ में 10.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

Also Read: टनल में फंसे मजदूरों के परिजन आज जाएंगे तेलंगाना, गुमला उपायुक्त, विधायक और प्रभात खबर ने की है पहल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola