Jharkhand Weather Forecast : लोगों को ठंड से मिली राहत, जानें इस सप्ताह कैसा रहने वाला है अपने जिले का हाल

Updated at : 04 Jan 2021 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : लोगों को ठंड से मिली राहत, जानें इस सप्ताह कैसा रहने वाला है अपने जिले का हाल

Amritsar: Locals warm themselves near a bonfire on a cold winter morning, in Amritsar, Wednesday, Dec. 16, 2020. (PTI Photo)(PTI16-12-2020_000221B)

झारखंड के मौसम का हाल

विज्ञापन

weather in jharkhand, jharkhand weather forecast, jharkhand weather update रांची : जनवरी के पहले सप्ताह में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेसि की वृद्धि हो सकती है.

रविवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तामपान 12.6 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. यह शनिवार के न्यूनतम तापमान से करीब तीन डिग्री सेसि अधिक रहा. 10 डिग्री सेसि से अधिक न्यूनतम तापमान होने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. हवा की गति धीमी होने के कारण धूप भी तेज लग रही है.

राजधानी और आसपास के कई जिलों का मौसम भी एेसा ही है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान तो 30 डिग्री सेसि से भी अधिक हो गया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola