Jharkhand Weather Forecast: रांची में झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

झारखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदला गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज 26 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कहीं- कहीं गर्जन के साथ बारिश हुई.
Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज 26 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. झारखंड में अगले 3-4 दिनों के दौरान उच्चतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान कई इलाकों में गर्जन, वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.
झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. इसके बाद 27 मार्च को भी वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. इस दिन राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है.
अगले दो दिनों तक रहेगा यही हाल
मौसम विभाग के अनुसार जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 27 और 28 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ, गर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना है. वहीं 28, 29 और 30 मार्च को राज्य में आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
वहीं, बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में एक-दो स्थान पर गर्जन के साथ बहुत हल्के से हल्के दर्ज की बारिश हुई. सबसे अधिक वर्षा 5.2mm धनबाद में दर्ज किया गया. वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर और डालटनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया.
बता दें कि मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है. लोगों से सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




