Jharkhand Weather: रांची समेत इन जिलों में कल भारी बारिश के आसार, 25 अगस्त के बाद धीमा हो सकता है मॉनसून

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

1 अगस्त से 21 अगस्त तक के आंकड़ों को देखें तो झारखंड में अच्छी बारिश हुई है. सबसे अधिक सिमडेगा में 951.4 मिमी बारिश हुई.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. बीते 24 घंटों में राजधानी के आस पास इलाकों और कोल्हान में बारिश हुई. इसके अलावा सिमडेगा, बोकारो, खूंटी के भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो 24 अगस्त तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. 25 अगस्त से मॉनसून की गतिविधि थोड़ी धीमी पड़ सकती है.

गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि गुरुवार राजधानी रांची के साथ गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम समेत संताल परगना के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. वहीं, 23 अगस्त को चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज के कई इलाकों में भारी वर्षा के आसार हैं.

21 अगस्त तक झारखंड कहां हुई सबसे अधिक बारिश

1 अगस्त से 21 अगस्त तक के आंकड़ों को देखें तो झारखंड में अच्छी बारिश हुई है. सबसे अधिक सिमडेगा में 951.4 मिमी बारिश हुई. उसी तरह पूर्वी सिंहभूम में 609 मिमी बारिश हुई. पश्चिमी सिंहभूम में 517 मिमी, गुमला में 572.8, लोहरदगा में 471, जामताड़ा में 540.4, देवघर में 385.6 मिमी बारिश हुई. वहीं रांची की बात करें तो यहां 762 मिमी बारिश हुई.

खूंटी में कितना पूरा हुआ है धान रोपनी का काम

खंटी जिले में अगस्त महीने में बढ़िया बारिश हुई है. हालांकि बारिश में कुछ देर जरूर हुई, लेकिन लगभग प्रतिदिन बारिश हो रही है. अब जिले में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है. जिले की औसत वर्ष 342.60 मिमी है. जिसमें अब तक 365.2 मिमी बारिश हो चुकी है. अच्छी बारिश के कारण जिले में धान रोपनी का लक्ष्य भी करीब-करीब पूरा होनेवाला है. जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा के अनुसार जिले में अब लगभग 98.31 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है. एक-दो दिनों में लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले में 45 हजार हेक्टेयर में धान रोपनी की जानी थी.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 21 अगस्त को पलामू प्रमंडल में जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola