ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट, 10 जिलों का तापमान 42 डिग्री पार, 17 जून से बारिश के आसार

Updated at : 12 Jun 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Heat wave

भीषण गर्मी से लोग बेहाल.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में भीषण गर्मी जारी है. हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. 10 जिलों का तापमान 42 डिग्री पार है. राज्य में 17 जून से बारिश के आसार हैं. इसके बाद राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है. करीब-करीब पूरे राज्य ‘रेड अलर्ट’ पर चल रहा है. लू से जनजीवन प्रभावित है. लोगों को घरों से निकलना दूभर हो गया है. दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं. मौसम केंद्र ने लोगों से बेवजह घरों से नहीं निकलने का आग्रह किया है. गर्मी से लोगों को दो-तीन दिन बाद ही राहत मिल सकती है. 16 जून तक झारखंड में मॉनसून आने के संकेत नहीं हैं. वैसे मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 17 जून से राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

रांची का तापमान भी 40 डिग्री पार
झारखंड के 10 जिलों का तापमान बुधवार को 42 डिग्री सेसि से अधिक, जबकि तीन जिलों का तापमान 44 डिग्री सेसि भी अधिक रहा. कुल मिलाकर 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेसि से ऊपर हो गया है. केवल संताल परगना के चार जिलों में ही तापमान 38-39 डिग्री सेसि के बीच है. इसके अतिरिक्त सिमडेगा का तापमान भी 40 डिग्री सेसि नीचे रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को भी 40 डिग्री सेसि से पार रहा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में हीट वेव का कहर, 12, 13 व 14 जून के लिए रेड अलर्ट जारी

पलामू और कोल्हान को लेकर ‘रेड अलर्ट’
मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 13-14 जून को पलामू प्रमंडल के सभी जिलों के साथ कोल्हान के कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है. यहां गंभीर हीट वेव चल सकती है. इसको लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है और लोगों को लू से बचने की सलाह दी गयी है. शेष जिलों के लिए मौसम केंद्र ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि 13 से 16 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. हवा की गति सामान्य से तेज हो सकती है. 17 और 18 जून के लिए मौसम केंद्र ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है. राजधानी का अधिकतम तापमान भी 14 जून के बाद धीरे-धीरे गिर सकता है.

कहां का कितना तापमान
44 डिग्री सेसि अधिक : गढ़वा, पलामू, सरायकेला, जमशेदपुर
43 से 44 डिग्री सेसि के बीच : बोकारो, रामगढ़
42 से 43 डिग्री सेसि के बीच : चतरा, गोड्डा, गुमला, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम
40 से 41 डिग्री सेसि के बीच : देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा
40 से 41 डिग्री सेसि के बीच : रांची

Also Read: Jharkhand Weather: भीषण गर्मी के बीच रांची में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola