ePaper

Jharkhand Weather: भीषण गर्मी के बीच रांची में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात की भी आशंका

Updated at : 10 Jun 2024 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: भीषण गर्मी के बीच झारखंड की राजधानी रांची में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला. इससे लोगों को राहत मिली. रांची, खूंटी समेत कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड में हीट वेव के कहर के बीच कुछ जिलों में बारिश के भी आसार हैं. राजधानी रांची के कुछ इलाकों में सोमवार की दोपहर में हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान थे. दोपहर के बाद मौसम का मिजाज फिर बदला. इससे लोगों को राहत मिली. कुछ घंटे में रांची समेत कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हीट वेव के बीच कुछ जिलों में बारिश से मिलेगी राहत

गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका में 11 जून को कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 12 जून को लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 14 जून तक राज्य में हीट वेव का कहर बरपेगा. इस बीच कुछ जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिलेगी.

गरज के साथ बारिश, वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची शहर में अगले तीन घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकती हैं.

वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची, खूंटी, लातेहार व दुमका जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम को देखते हुए घर से बाहर निकलने पर सावधान रहने की सलाह दी है. बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं रुकने की नसीहत दी है. किसानों को मौसम साफ होने की प्रतीक्षा करने को कहा है. खराब मौसम हो तो खेतों से बाहर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है.

Also Read: Jharkhand Weather: 10 जून तक झारखंड के 16 जिलों में HEAT WAVE की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola