Jharkhand Weather: 10 जून तक झारखंड के 16 जिलों में HEAT WAVE की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में लू का अलर्ट.

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के 16 जिलों में HEAT WAVE की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के कम से कम 16 जिलों में 10 जून तक लू (HEAT WAVE) चलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार (6 जून) को HEAT WAVE का येलो अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Jharkhand Weather: हीट वेव के बीच इन जिलों में वज्रपात संभव

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि शुक्रवार 7 जून से 10 जून के बीच झारखंड के अधिकतर जिलों में लू का प्रकोप देखा जाएगा. झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. हालांकि, इसी दिन दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

झारखंड के इन जिलों में लू चलने की संभावना

मौसम केंद्र के प्रमुख के मुताबिक, 8 से 10 जून तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी और उससे सटे उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ जगहों पर लू चलेगी. उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 6 जिले आते हैं. दक्षिणी हिस्से में 4 और मध्य झारखंड में 6 जिले आते हैं. इस तरह 16 जिलों में 8 से 10 जून तक HEAT WAVE (उष्ण लहर या लू) चलने की संभावना है.

7 से 10 जून तक इन जिलों में लू चलने की संभावना

  • रांची
  • बोकारो
  • गुमला
  • हजारीबाग
  • खूंटी
  • रामगढ़
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सिमडेगा
  • सरायकेला-खरसावां
  • पलामू
  • चतरा
  • गढ़वा
  • कोडरमा
  • लातेहार
  • लोहरदगा

7 जून को इन जिलों में वज्रपात की संभावना

  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • सिमडेगा
  • रांची
  • बोकारो
  • गुमला
  • हजारीबाग
  • खूंटी
  • रामगढ़

रांची में भी 7 जून से बढ़ जाएगा तापमान, लू चलने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची में भी 7 जून से लू चलने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होगी. हालांकि, 9 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

झारखंड का अधिकतम तापमान 3 दिन में 3 डिग्री बढ़ेगा

मौमस विभाग ने कहा है कि राज्य में अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड वृद्धि होगी. इसके बाद अगले 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव होगा, ऐसी संभावना नहीं है. 11 जून से राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: मानसून आने से पहले 18 जिलों में लू का प्रकोप, 20 लोगों की मौत, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत, कल से इन इलाकों में बारिश के आसार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola