ePaper

Jharkhand Weather: मकर संक्रांति पर झारखंड में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, 17 जनवरी से बारिश के आसार

Updated at : 14 Jan 2024 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: मकर संक्रांति पर झारखंड में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, 17 जनवरी से बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. राज्य के पश्चिम भाग में कहीं-कहीं पर शीतलहर की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.

विज्ञापन

रांची: कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मकर संक्रांति पर सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है. 15 जनवरी को कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें, तो 17 और 18 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा

15 व 16 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार राज्य के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं मध्यम से घने कोहरे की संभावना है. 19 व 20 जनवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

Also Read: मकर संक्रांति पर झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, ये है लेटेस्ट अपडेट

17 व 18 जनवरी को बारिश की संभावना

झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भागों में 17 और 18 जनवरी को कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची और इसके आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के बाद बारिश के हैं आसार, मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. राज्य के पश्चिम भाग में कहीं-कहीं पर शीतलहर की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.8 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.

Also Read: झारखंड: ‘मेरा पहला वोट नरेंद्र मोदी को’ पहली बार वोट करने वाले वोटरों का होगा नारा, बोले बाबूलाल मरांडी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola