ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में साइक्लोन, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated at : 14 Jul 2024 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
aaj ka mausam jharkhand weather

झारखंड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना.

Jharkhand Weather: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर देखने को मिलेगा. आज का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: मानसून टर्फ गंगानगर, हिसार, दिल्ली, बाराबंकी, डेहरी, आसनसोल होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. झारखंड और उससे सटे इलाके में एक साइक्लोन का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर झारखंड में कई जगहों पर देखने को मिलेगा. कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

गरज केसाथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 5 दिनों तक अब झारखंड के उच्चतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक अब मानसून सुस्त रहेगा. फिर 18 और 19 जुलाई से बारिश का दौर झारखंड में शुरू हो सकता है.

झारखंड में सामान्य से 49 फीसदी कम हुई मानसून की बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची का तापमान 32 और 31 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर स्थिर रहने का अनुमान है. प्रदेश में मानसून की बारिश सामान्य से 49 फीसदी तक कम है. जून से अब तक 316.7 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. इसके विपरीत अब तक 161.9 मिलीमीटर ही वर्षा झारखंड में हुई है. गोड्डा और साहिबगंज 2 ही जिले हैं, जहां सामान्य बारिश हुई है.

लातेहार में हुई 71 मिलीमीटर वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान लातेहार में 71 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज में वर्षा नहीं हुई. गढ़वा जिले के रमकंडा में शनिवार को अच्छी-खासी बारिश हुई. मानसून की बारिश से धरती तृप्त हुई और खेतों में पानी भर गया.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची एवं पलामू समेत छह जिलों में कुछ ही देर में बारिश, वज्रपात की आशंका

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 5 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में गरज के साथ बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola