Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची एवं पलामू समेत छह जिलों में कुछ ही देर में बारिश, वज्रपात की आशंका

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, पलामू समेत छह जिलों में कुछ ही देर में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रांची, रामगढ़ एवं लातेहार समेत छह जिलों में कुछ ही घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 18 जुलाई तक बारिश के आसार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुछ ही घंटे में छह जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

रांची, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, लातेहार व लोहरदगा जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर घर से बाहर रहने पर सतर्क रहने की अपील की है. पेड़ के नीचे नहीं ठहरने की सलाह दी है. किसान ऐसे मौसम में खेत से बाहर निकल जाएं और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. मौसम सामान्य होने पर ही खेत में काम शुरू करें.

आईएमडी ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा) एवं निकटवर्ती मध्य भागों में शुक्रवार को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. शनिवार को राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा) एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

18 जुलाई तक बारिश की संभावना

झारखंड में शुक्रवार को सभी जगहों पर बारिश की संभावना जतायी गयी है. अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 18 जुलाई तक राज्य में बारिश के आसार हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा

Also Read: Jharkhand Weather: मानसून टर्फ और साइक्लोन का असर, रांची समेत कई जिलों में वर्षा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola