Jharkhand Weather: मानसून टर्फ और साइक्लोन का असर, रांची समेत कई जिलों में वर्षा, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड में आज का मौसम.
Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहे मानसून टर्फ और असम एवं ओड़िशा में बने साइक्लोन से रांची समेत 8 जिलों में वर्षा हुई. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम.
Table of Contents
Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है.
बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है मानसून टर्फ
मौसम विभाग ने जो येलो अलर्ट जारी किया है, उसका एक नक्शा (मैप) भी जारी किया है. इसमें झारखंड के सभी जिलों में वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि बीकानेर, जयपुर, बलिया, ओराई, आसनसोल और बागती से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर मानसून टर्फ बढ़ रहा है.
असम और ओड़िशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पूर्वोत्तर असम और उससे सटे इलाकों में समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. ओड़िशा में भी समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है, जिसका असर झारखंड पर भी दिख रहा है.
Also Read : Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार
चतरा में हुई सबसे ज्यादा 31.5 मिलीमीटर वर्षा
झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में बृहस्पतिवार (11 जुलाई) को अच्छी-खासी बारिश हुई. कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ. सबसे अधिक 31.5 मिलीमीटर वर्षा चतरा जिले में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 37.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
झारखंड का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेट घटेगा
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ. हालांकि, न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी. इसके बाद 2 दिन तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




