झारखंड: ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर होंगे 40 लाख से अधिक नाम

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची के काम अंतिम चरण में है. 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसमें 40 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम नहीं होंगे. जानें क्या हैं इसके कारण.

विज्ञापन

Jharkhand SIR News: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है. निर्वाचन विभाग द्वारा पांच अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी. इस सूची से 40,04,817 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से बाहर हो जायेंगे. सत्यापन और इन्यूमरेशन फॉर्म की जांच के बाद मतदाता सूची से नाम हटाये जायेंगे.   

इन कारणों से हटेंगे 40 लाख से अधिक नाम

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 2,64,63,236 पंजीकृत मतदाता हैं. इनमें से 15,12,910 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं. 12,77,539 मतदाता ऐसे मिले, जिनका पता नहीं चल सका या जो लंबे समय से अपने पते पर अनुपस्थित हैं. वहीं 7,43,658 मतदाताओं के निधन की पुष्टि घर-घर सत्यापन के दौरान हुई है. इसके अलावा 4,09,474 मतदाताओं के नाम अन्य स्थानों की मतदाता सूची में भी दर्ज पाये गये. जबकि 61,236 लोगों ने इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. इन सभी श्रेणियों के मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किये जायेंगे.  

24 जिलों और 81 विधानसभा क्षेत्रों में चला अभियान 

निर्वाचन विभाग के अनुसार कुल 2,64,54,725 मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया था. इनमें से 2,18,55,891 भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है. पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में इन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल होंगे. बताया गया कि जिन 40,04,817 मतदाताओं के फॉर्म विभिन्न कारणों से वापस प्राप्त नहीं हो सके, उन्हें अनकलेक्टेबल श्रेणी में रखा गया है. यह पूरी प्रक्रिया राज्य के सभी 24 जिलों की 81 विधानसभा सीटों में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पूरी की गयी है. 

ड्राफ्ट सूची के बाद दावा-आपत्ति का मिलेगा मौका

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा और आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. इस दौरान पात्र नागरिक नये नाम जोड़ने, त्रुटियों में सुधार कराने या गलत तरीके से हटाये गये नामों के संबंध में निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. निर्वाचन विभाग का उद्देश्य अंतिम मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है.


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola