सावधान! दुमका में 3 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather Alert: झारखंड के दुमका में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर वज्रपात-वर्षा की चेतावनी दी है.
Jharkhand Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड की उपराजधानी के लिए एक अलर्ट जारी कर दिया है. कहा है कि दुमका जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात होगा. वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है.
लोगों को बिजली के खंभे और पेड़ से दूर रहने की सलाह
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र की ओर से थोड़ी देर पहले तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि लोग सावधान और सतर्क रहें. कुछ देर में दुमका में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इस दौरान लोगों को बिजली के खंभों से और पेड़ से दूर रहना है.
2 घंटे में मौसम विभाग ने जारी की 3 चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि अगर मौसम खराब हो जाए, तो घर से बाहर न निकलें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. मौसम केंद्र की ओर से इसके पहले भी 2 चेतावनी जारी की गई. 1:59 बजे जारी येलो अलर्ट में धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां और 3:27 बजे जारी अलर्ट में पश्चिमी सिंहभूम में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी गई.
Also Read
Weather Alert: मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट, झारखंड में बढ़ेगी ठंड
Jharkhand Weather: रांची में शुरू होगा बारिश का दौर, नवरात्र के दौरान कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam: झारखंड में 2 दिन बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Jharkhand Weather: एक दिन में 6 येलो अलर्ट, देवघर समेत 19 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










