Jharkhand Weather: झारखंड के सभी जिलों में बढ़ा अधिकतम और न्यूनतम तापमान, तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी
Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: झारखंड के सभी जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है. दिनभर मौसम साफ रहेगा. इस कारण तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड के लगभग सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है. इससे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. दिनभर मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी.
सबसे कम तापमान गुमला का 9.1 डिग्री सेल्सियस
झारखंड में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सबसे कम तापमान गुमला का 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी
झारखंड में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि सुबह में धुंध और दिनभर मौसम साफ रहेगा. इससे तेज धूप के कारण दिन में गर्मी बढ़ेगी.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 28.5 14.4
मेदिनिनगर 33.5 12.5
जमशेदपुर 33.1 13.8
बोकारो 32.1 11.6
चाइबासा 35.0 13.0
सरायकेला 36.8 13.7
गुमला 30.2 09.1
देवघर 32.1 11.6
धनबाद 32.0 14.0
गढ़वा 30.9 10.5
झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

ये भी पढ़ें: Bird Flu Alert: बर्ड फ्लू को लेकर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, इंसानों के साथ पशु-पक्षियों की भी होगी निगरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








