Jharkhand Vaccination News: झारखंड में शुरू हुआ टीकाकरण, 23.90 लाख बच्चों को लगेगा टीका

Published at :16 Mar 2022 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Vaccination News: झारखंड में शुरू हुआ टीकाकरण, 23.90 लाख बच्चों को लगेगा टीका

कोरोना से बचने के लिए झारखंड के 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बीवैक्स वैक्सीन देना शुरू हो गया है. केंद्र ने राज्य को 16 लाख से ज्यादा टीका का डोज उपलब्ध करा दिया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आज से कोर्बीवैक्स का टीका देने की शुरू हो चुकी है. केंद्र सरकार ने राज्य को 16 लाख से ज्यादा टीका का डोज उपलब्ध करा दिया है. वहीं जिलों को प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए कोर्बीवैक्स के 8,68,320 डोज आवंटित कर दिये गये हैं.

राजधानी रांची के सदर अस्पताल से इसकी शुरूआत हुई, वैक्सीनेशन का काम स्कूलों के माध्यम से की जाएगा. टीका वैसे बच्चों को ही लगाया जाएगा 15 मार्च 2010 से पहले हुआ है. आयु की गणना 16 मार्च 2022 से होगी. आपको ये बता दें कि कोविन ऐप के वैरिफिकेशन के बिना टीका नहीं ले सकेंगे.

23.90 लाख बच्चे हैं राज्य में

झारखंड में 12 से 14 साल तक के 23.90 लाख बच्चे हैं, जिनमें से रांची के 2,11,138 और धनबाद के 1,94,492 बच्चों को चिह्नित किया गया है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में 1,66,195 बच्चों को टीका देना है. आंकड़ों के अनुसार 12 से 13 साल के 7,95,000 बच्चे हैं, जिसमें 4,02,000 बच्चे और 3,93,000 बच्चियां हैं. वहीं 13 से 14 साल के 7,99,000 बच्चे हैं, जिसमें 4,04,000 बच्चे और 3,95,000 बच्चियां हैं.

Also Read: Corona Vaccination News: 12 से 14 साल के बच्चों का कल से लगेगा वैक्सीन, रांची के इस सेंटर से होगी शुरुआत
कैसे करें रजिस्ट्रेशन

पंजीयन कराने के लिए आपको पहले की तरह ही COWIN पर जाना होगा. लेकिन आप ऑन द स्पॉट जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

12 से 14 साल के बच्चों की जिलावार सूची

बोकारो 149417

चतरा 75557

देवघर 108101

धनबाद 194492

दुमका 95739

पूर्वी सिंहभूम 166195

गढ़वा 95836

गिरिडीह 177175

जिला बच्चे

गोड्डा 95167

गुमला 74277

हजारीबाग 125664

जामताड़ा 57311

खूंटी 38535

कोडरमा 51893

लातेहार 52670

लोहरदगा 33457

जिला बच्चे

पाकुड़ 65236

पलामू 140545

रामगढ़ 68788

रांची 211138

साहेबगंज 83359

सरायकेला 77164

सिमडेगा 43440

प सिंहभूम 108845

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola