झारखंड से चलने वाली ये ट्रेनें रद्द रहेगी मई के पहले हफ्ते में, टिकट बुकिंग करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Apr 2025 1:52 PM
सांकेतिक तस्वीर
Jharkhand Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें मई के पहले हफ्ते में रद्द रहेगी. क्योंकि नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है.
Indian Railways News Jharkhand, रांची : मई के माह में अगर आप झारखंड से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो आपको एक उस ट्रेन की स्थिति जरूर जान लेनी चाहिए. कहीं ऐसा न हो कि आप टिकट बुक कराने गये हों और पता चला कि वह ट्रेन रद्द हो. इसलिए जरूरी है कि आप पहले उन ट्रेनों के बारे में जान लें जो मई के माह में रद्द रहने वाली है. ऐसे में आज हम आपको झारखंड से चलने वाली उन ट्रेनों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो मई के पहले सप्ताह में रद्द रहेगी.
किन वजहों से रद्द रहने वाली है ट्रेनें
दरअसल दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची रेल मंडल से परिचालित होने वाली कई ट्रेनों को 29 अप्रैल से मई के पहले सप्ताह तक रद्द कर दिया है. क्योंकि इस अवधि में नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है. इस वजह से हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस, मालदा-सूरत टाउन एक्सप्रेस, दरभंगा चर्लपल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.
Also Read: झारखंड में हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी आग, मचा हड़कंप, देखें Video
कब कौन सी ट्रेन रहेगी प्रभावित
ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस एक मई को हैदराबाद से रद्द रहेगी. वहीं, रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस 4 मई को रक्सौल से नहीं चलेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली दरभंगा एक्सप्रेस 29 अप्रैल को चर्लपल्ली से रद्द रहेगी. 17008 दरभंगा चर्लपल्ली एक्सप्रेस 2 और 6 मई को दरभंगा से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा- जसीडीह एक्सप्रेस वास्को द गामा से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह वास्को द गामा एक्सप्रेस 5 मई को जसीडीह से रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस 3 मई को मालदा टाउन से रद्द रहेगी. उसी तरह ट्रेन संख्या 13426 सूरत मालदा टाउन एक्सप्रेस 5 मई को सूरत से रद्द रहेगी.
Also Read: गलती से भी न करें ये गलती, नहीं तो साइबर ठग लगाएंगे चूना, अब ऐसे देते हैं लोगों को झांसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










